Excel Formulas जिनके बारें में आपको निश्चित रूप से जानना चाहिए
Excel Formulas Hindi.
मुख्य रूप से एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम के रूप में डिज़ाइन किया गया, Microsoft Excel बेहद पॉवरफुल और वर्सटाइल है। यह नंबर्स को कैल्यूलेट करता हैं, मैथ और इंजीनियरिंग के प्रॉब्लम को सॉल्व करता हैं।
यह आपको एक ही पल में कॉलम के टोटल या एवरेज नंबर्स के लिए मदद करता हैं। इसके साथ ही आप कंपाउंड इंटरेस्ट और वेटेड एवरेज को गिन सकते हैं, आपके एडवरटाइजिंग कैंपेन के लिए सर्वोत्कृष्ट बजेट प्राप्त कर सकते हैं, शिपमेंट लागत को कम कर सकते हैं या अपने एम्प्लॉइज के लिए वर्क का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं।
यह सब काम करने के लिए आपको सेल में फ़ॉर्मूले एंटर करना होगा।
मायक्रोसॉफ्ट एक्सेल में यह सब चीजें मैन्युअली करने में और अधिक समय बर्बाद न करें। एक्सेल फ़ार्मुले का उपयोग करने के कई तरीके हैं, ताकि आप Excel में खर्च किए जाने वाले समय की मात्रा कम कर सकें और अपने डेटा और रिपोर्ट की एक्यूरेसी बढ़ा सकें।
इस ट्यूटोरियल का उद्देश्य आपको Excel फ़ंक्शंस के अनिवार्यताओं को सिखाना और Excel में बेसिक फ़ार्मुलों का उपयोग करना सीखाना है।
