GOOGLE KYA HAI
जो लोग Internet का इस्तेमाल करते है उन्हें Google और उस से सम्बंधित जानकारी पता होगी. किन्तु जो लोग Internet से वाकिफ नहीं भी है वो भी Google के बारे में पढ़ते या कहते आप को दिखाई देते होंगे. Google अब सिर्फ Internet से ही नहीं बल्कि आपकी जिन्दगी के साथ भी जुड़ चुका है. अगर आप Android का कोई भी Smartphone चलाते हो तो आज तक आपने बहुत सी चीजों जैसे की शब्दों, जानवरों, मशहूर हस्तियो, नई जगहों आदि के बारे में Google से पुछा होगा या कहें की सर्च (search) किया होगा. कभी आपने Google से पुछा की आखिर Google क्या है? आइये इस छोटी सी पोस्ट में Google को थोडा करीब से जानते हैं.HISTORY OF GOOGLE
पहले Google को इसके निर्माताओं ने Back Rub का नाम दिया था. Google की शुरुआत एक सर्च इंजन के रूप में हुई. इसके करता धर्ता है -Sergey Brin और Larry Page जिन्होंने इसे अपनी पढाई के दौरान साथ मिलकर बनाया. कुछ मशहूर चीजों के आविष्कार अमेरिका में हुआ है और ये देन भी अमेरिकन ही है. Google का नाम googol से लिया गया है जो कि एक बहुत बड़ी इकाई है. इस पर काम 1996 से ही शुरू हुआ और ये आज बेहतर और सबसे खूबसूरत सर्च इंजन क रूप में अब हमारे सामने है. शुरुआत के दिनों में इसका इस्तेमाल Internet के ऊपर फाइल ढूँढने के लिए किया गया और अब ये हमारे सबसे बेहतर सहयोगी के रूप में हमारे साथ है.

इसको सन 1997 में लोगो के सामने Google.com के रूप में प्रस्तुत किया गया. आते ही Google ने Internet की ऑनलाइन दुनिया में धूम मचा दी. Google को एक कंपनी के रूप में सन 1997 में स्थापित किया गया. गूगल की आरम्भिक सार्वजनिक सेवाएँ (IPO) पाँच साल बाद 19 अगस्त 2004 से चालु हुई. Company ने जब अपने 1,96,05,052 शेयरों को लोगो के सामने प्रस्तुत किया तब उसकी किंमत 85 डॉलर प्रति शेयर रखी गयी. शेयरों को बेचने के लिए एक अनूठे Online निलामी Format का इस्तेमाल किया गया. Online Advertisement से हुई भारी बिक्री और Income से IPO के बाद बाकी बचे शेयरों का प्रदर्शन भी बाज़ार में अच्छा रहा, और फिर 31 Octomber 2007 के दिन Company के शेयरों की किंमत 700$ हुई. और उसका मुख्य कारण था की लोग उसमे Personally Investment कर रहे थे.
अगस्त 2015 में Google ने एक नई Company की घोषणा की जिसका नाम है Alphabet. इस का काम एक छतरी की तरह Google से सम्बंधित सभी कंपनियों और उनकी कार्यप्रणाली पर ध्यान रखना है. ये हमारे लिए गर्व की बात है की इसके नए CEO का नाम है Sundar Pichai जोकि भारतीय मूल के है.
GOOGLE कमाई कैसे करता है ?
गूगल के सफल इतिहास को जानने के बाद क्या आप ये नहीं जानना चाहेंगे की आखिर Google कमाई कैसे करता है? Google अपनी मुख्य कमाई Advertisement से करता है. Google की Income का 99 प्रतिशत भाग उसके Advertisement कार्यक्रमों से आता है. 2006 के वित्तीय वर्ष में, Company ने कुल 10.492 अरब डॉलर Advertisement से और केवल 112 मिलियन डॉलर लाइसेंस प्राप्ति और अन्य स्त्रोतों से कमाने की सूचना दी है. Online Advertisement के बाज़ार में Google ने अपने कई नए Product को Online बाज़ार में उतारा है, इस कारण Google बाज़ार के शीर्ष आढ़तिया (ब्रोकरों) में से है. Double-click Company के तकनीक का इस्तेमाल करके Google प्रयोक्ता के हित तथा उन Advertisement को लक्षित करती है जो अपने तथा प्रयोक्ता के सन्दर्भ में प्रासंगिक है. Google आज के समय में एक बहुत बड़ा ब्रांड है. लगातार तरक्की के साथ हर साल इसकी प्रसिद्धी में भी आप बढ़ोतरी देखेंगे.
गूगल के बहुत से Product यकीनन Free होते है पर Google उन Product पर जो Advertisement आपको दिखता है वही उसके लिए Income का सबसे बड़ा स्त्रोत होते है. बहुत सी Applications, Books, Movies आदि जो Google Play store पर आपको खरीदनी पड़ती है वो भी Google की कमाई का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण हिस्सा होती है.
Google अपने हजारो कर्मचारीयों के साथ साथ करोड़ो लोगों को Online अपनी जीविका चलाने में भी मदद करता है.
सैंकड़ो you-tubers और लाखों लोग इसके माध्यम से प्रसिद्धी पा रहें है. अगर आपकी Website को Google अपने Results में सब से ऊपर का स्थान दे रहा है तो यकीनन आपकी Website को Traffic की कोई कमी नहीं होगी. Google के लिए काम करना आपके लिए सौभाग्यशाली बात मानी जाती है.
सैंकड़ो you-tubers और लाखों लोग इसके माध्यम से प्रसिद्धी पा रहें है. अगर आपकी Website को Google अपने Results में सब से ऊपर का स्थान दे रहा है तो यकीनन आपकी Website को Traffic की कोई कमी नहीं होगी. Google के लिए काम करना आपके लिए सौभाग्यशाली बात मानी जाती है.
आइये जानते है GOOGLE के SUCCESSFUL PRODUCT के बारें में

#1. Android – Android आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला Operating System है. Google के सबसे बेहतरीन Product में से ये एक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका User Interface. ये चलानेमें आसन है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ये लुभाता है. इसकी प्रसिद्धी के कारण Apple के I Phone User लगातार घट रहे है.
आज महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ता Smartphone भी Android को सपोर्ट करता है. इसकी Play-store नामक Application आपको बहुत से Applications तक पहुंचाती है. इनमें बहुत सी Applications बिलकुल फ्री होती है. Android आज Smartphone, टेबलेट और लैपटॉप सभी पर मौजूद है. यही कारण है कि डिजिटल मार्किट में Android का ही दबदबा आपको देखने को मिलता है. सबसे बेहतरीन फीचर जो Android आपको प्राप्त कराता है वो है Regular Update.
#2. Blogger – यह एक Blog Hosting सेवा है जो Google Blogger प्रोग्राम के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है, व जिसके द्वारा हम अपना नया Blog तुरंत ही बना सकते हैं. इसकी मदद से Domain Name और Hosting जब तक हम चाहे तब तक निःशुल्क Use कर सकते है. Google के Adsence कार्यक्रम के द्वारा हम अपने Blog से अच्छी Income भी प्राप्त कर सकते हैं. ऐसी सुविधा हमें किसी अन्य Blogging Platform पर नहीं मिलती है. एक Blog उपयोग हम किसी भी कार्य के लिए कर सकते है, फिर चाहे वो हमारे विचार दूसरो तक पहोंचाने के लिए हो या फिर अपने पर्सनल उपयोग के लिए. Blogspot का आरंभ 1999 में एक Hosting टूल के रूप में पायरा लैब्स ने किया था. सन् 2004 में इसे Google ने खरीद लिया था और तब से यह Internet पर सबसे प्रसिद्ध शुल्क रहित Hosting Website बनी हुई है.
#3. Chromebook – इसे आप एक Laptop भी समझ सकते है. Windows की जगह Chromebook Linux-के आधार पर बने Chrome OS पर चलता है. इस डिवाइस पर ज्यादातर काम Online यानि कि Internet की कनेक्टिविटी के साथ ही होता है. इस डिवाइस की खासियत है कि ये Laptop से सस्ते, हल्के और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आपको मिलते है इसीलिए ये बच्चो और छात्रों के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है. सन 2011 से ही ये अलग अलग नामों और कम्पनियों द्वारा Online बेचे जा रहे है. भारी भरकम Laptop को छोड़ लोगो का विश्वास इन Chromebooks में बढा है. इसे गृहणी से लेकर कामकाजी महिलाएं आराम से इस्तेमाल कर सकती है. Google द्वारा आयोजित इस साल की कांफ्रेंस में ये बताया गया है की जल्द ही Android Applications को भी ये सपोर्ट करने लगेंगे.
#4. Chrome OS – यह एक Operating System है जो Chromebooks पर चलता है. इसे भी Google ने ही बनाया है.
#5. Gmail – Gmail को आप Google mail भी कह सकते है. इसे इस्तेमाल करना सबसे आसान है. ये एक Email सेवा है जो Google द्वारा बिलकुल फ्री प्रदान की जाती है. Gmail की Id का प्रयोग आप किसी भी Google Product के लिए कर सकते है. इससे जुड़ना बेहद आसान है और इसके साथ आपको फ्री स्टोरेज भी मिलती है. आज के युग में Email Id का होना बहोत जरुरी हो गया है. क्युकी आप कही पर भी जाओगे तो आपको Contact करने के लिए आपकी Email Id ही मांगी जाएगी. और कोई ऑनलाइन Account Open करने के लिए भी आपको Email Id की जरुरत पड़ेगी.
#6. Google+ – Facebook, Twitter आदि की तरह ये भी एक Social Media Website है जिसे Google ने खुद ही बनाया है. orkut सेवा बंद हो जाने क बाद अब आप Google+ इस्तेमाल कर पायंगे.
#7. Google AdSense – जैसा की मैंने ऊपर आपको बताया की यदि आपका Blog Advertisement सपोर्ट करता है तो आप Adsense के माध्यम से आसानी से पैसा कमा पायंगे. कई वेबसाइटें ऐडसेन्स का प्रयोग अपनी सामग्री के मौद्रीकरण के लिए करती हैं. यह Advertisement का सर्वाधिक लोकप्रिय नेटवर्क है. Adsense उन छोटे Blog और Website के लिए, Advertisement से पैसे कमाने के लिए सबसे बहेतर जरिया है. हमने गूगल adsense की Detail विस्तार से बताई है जिसे आप निचे दिए हुए लिंक के जरिये पढ़ सकते है.
#8. Google Chrome – Google chrome एक बेहद बेहतरीन Web Browser है जो की खुद Google ने ही विकसित किया है. लोग इसके काम करने के तरीके के दीवाने है. ये ऐसे बहुत से टूल्स से लैस है जो की आपको अन्य किसी Browser में शायद ही देखने को मिले. हर Update के साथ बेहतर होता जा रहा है. इसे आप किसी भी Laptop, Chromebook, Tablet या Smartphone पर मक्खन की तरह आराम से चला पाएंगे.
#9. Google Docs – अगर आप अपने जरूरी कागजात या Work Papers को Google Docs में रखतें हैं तो आप उसे कहीं पर भी Internet की मदद से पा सकते है. ये एक बहुत जरूरी apps में से एक है जिसे Google ने विकसित किया है. Upload की गयी Files को आप जब चाहें Delete भी कर सकते है.
#10. Google Drive – इसे आप अपनी Pen-Drive की तरह समझे बस इसके लिए Internet होना बहुत जरूरी है. आप अपने काम की Files इसमें Upload करिएँ और जब भी जहां भी जरूरत हो तो Internet की सहायता से उसे Download कर इस्तेमाल करें.
#11. Google Earth – Google Earth से आप धरती को 3-D में अनुभव कर पाएंगे. इसे आप एक Global की तरह समझे पर ये उस से भी कई बेहतर है. आप अपनी स्क्रीन से ही अलग अलग देशो को, मशहूर जगहों का अनुभव कर पायंगे.
#12. Google Maps – आज के समय में आप Google की इस Application को किसी भी Browser या smartphone पर किसी भी जगह का Map देखने क लिए कर सकते है. ये Google Earth को भी सपोर्ट करता है. इसके कारण आप आसानी से अपनी यात्रा को पूरी कर पायंगे. ये यात्रियों के साथ-साथ छात्रों, ड्राईवर या कोई भी इंसान जो कहीं खो गया हो सभी के लिए काम की Application है. इसके दिखाए गए रास्ते यकीनन सही होते है.
#13. Google Now – ये Application फिलहाल Android पर ही उपलब्ध है. ये देखता है की आप क्या सर्च करते है और उस से सम्बंधित जानकारी आप तक पहुंचाता है.
#14. Google Play Music – ये एक म्यूजिक Application है. इसके इस्तेमाल से आप अपने डिवाइस में स्टोर किये हुए संगीत का आनंद ले सकते है. आप Online भी गाने Download कर सकते है और रेडियो का लुफ्त उठा सकते है.
#15. Google Translator – ये एक ट्रांसलेटर की तरह काम करता है और आपको नई भाषा के नए शब्द आपकी अपनी भाषा में आप को बताता भी है.
#16. Google Voice – ये Apple के Siri की तरह आप की आव़ाज सुनकर आपके फ़ोन से आपका काम लेने में मदद करता है. ये हर Update के साथ बेहतर हो रहा है. पर अगर आप अच्छी अंग्रेजी बोल सकते है तो आप यकीनन इसका आनंद उठा सकते है.
#17. Google Wallet – ये एक पेमेंट करने की Application है जिसके माध्यम से आप Google के Play-store पर Paid Apps और अन्य सामग्री खरीद सकतें है. इसे आप आसन से शब्दों में अपना Online पर्स समझ सकते है.
#18. YouTube – YouTube एक विडियो शेयरिंग की Website है, जहाँ User वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप को शेयर भी आसानी से कर सकता है. YouTube एक अत्यंत लोकप्रिय Website है जहां लोग उनकी जरूरत के मनोरंजन, ज्ञान, कला आदि सबकुछ एक ही जगह पर पा सकते है. YouTube के इस्तेमाल से आज हजारों लोग पैसा भी कमा रहे है. इस Website के इस्तेमाल से आप रातोरात मशहूर हो सकते है.
ऐसा मत सोचिये की ये लिस्ट यहाँ पर खत्म होती है. नहीं ऐसा नहीं है ऐसी बहुत सी और भी काम की Applications है जिन्हें Google ने ही बनाया है या फिर खरीदा है. यहाँ पर सभी को जगह देना थोडा मुश्किल होगा. हर साल की तरह Google अपने खेमें में बेहतरीन Applications को जगह देता है और ये लिस्ट बढती चली जाती है. उम्मीद है की आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी.
No comments:
Post a Comment